कोरबा में खेत से मिला अधजला शव: गुप्तांग क्षत-विक्षत, इलाके में दहशत,करतला विकासखंड के औराई गांव के पास घटना, पुलिस जांच में जुटी

 करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत औराई के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी। विशेष रूप से गुप्तांग क्षत-विक्षत पाए जाने से घटना ने और गंभीर रूप ले लिया है।

सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों ओर घेराबंदी कर साक्ष्य संकलन शुरू किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कर रही है।

पुलिस आसपास के ग्रामीणों व किसानों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना की संभावित वजहों का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही जांच सही दिशा में आगे बढ़ पाएगी।

फिलहाल पुलिस हत्या, रंजिश या किसी अन्य गंभीर आपराधिक वारदात की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!