संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश यात्रा) का आयोजन किया गया। शोभायात्रा साहू भवन सीपत से प्रारंभ होकर थाना चौक, नवाडीह चौक होते हुए माता चौराहा नवाडीह पहुंची, जहां कलश में जल भरकर पुनः साहू भवन लौटी। यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

शोभायात्रा के दौरान जय मां कर्मा, जय मां राजिम, जय बाबा सत्यनारायण और जय साहू समाज के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रख्यात वक्ताओं के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संध्या समय भक्त माता कर्मा एवं बांके बिहारी की महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति से समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिवनारायण साहू एवं सुंदरिया बाई साहू रहे।कार्यक्रम में ललित साहू, महेंद्र बंटी साहू, मुन्ना साहू, रामलाल साहू, रेवाशंकर साहू (अध्यक्ष साहू समाज सीपत), संतोष साहू (तहसील महामंत्री), विनोद साहू मड़ाई (तहसील उपाध्यक्ष), सरोजनी साहू (तहसील महिला उपाध्यक्ष), लक्ष्मी साहू (तहसील कोषाध्यक्ष), धनीराम साहू, तीजराम साहू, राजाराम साहू, पंचराम साहू (संरक्षक साहू समाज केंद्र सीपत),

शिवनारायण साहू (केंद्रीय अध्यक्ष पाराघाट), कोमल साहू (महामंत्री पाराघाट) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।महिला शक्ति में कल्याणी, सरोजनी, देवकुमारी, जमुनादेवी, सुलोचना, मालती, गंगोत्री, हेमप्रभा, लता, पार्वती, प्रतिभा, अनीता, दीपा, शांति देवी साहू सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।वहीं झलमला, नवागांव, दर्राभाटा, सीपत, गुड़ी एवं टिकरीपारा सहित आसपास के गांवों से भी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की समस्त जानकारी अंजनी कुमार साहू (साहू समाज केंद्र सीपत) द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!