कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का भव्य विसर्जन, उमड़ा जनसैलाब

कोरबा :- प्रदेशभर में गणेश उत्सव की भव्य धूम के बीच कोरबा जिले के कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का ऐतिहासिक विसर्जन हुआ। विसर्जन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े और पूरा नगर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष ‘कटघोरा के राजा’ की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रही। विसर्जन यात्रा की शुरुआत कासनिया से की गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर में प्रवेश कर विभिन्न स्थानों से गुजरी।

सांस्कृतिक झांकियों ने खींचा ध्यान

विसर्जन यात्रा में हनुमान जी की झांकी, शिव अघोरी (वाराणसी), शिव विवाह (काशी), डॉल झांकी (आंध्रप्रदेश), गोरिल्ला मेन (उड़ीसा), लायन ग्रुप (राजनांदगांव) समेत कई रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हुए। इन झांकियों और प्रस्तुतियों को देखने भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गुंजायमान हो उठा।

आसपास के जिलों से भी पहुंचे श्रद्धालु

इस अवसर पर न केवल कोरबा, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। नगर की सड़कों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

‘जय देव गणेश उत्सव समिति’ का योगदान

इस भव्य आयोजन के पीछे ‘जय देव गणेश उत्सव समिति’ की बड़ी भूमिका रही। समिति द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था और आकर्षक झांकियों ने इस वर्ष के उत्सव को और भी खास बना दिया,नगरवासियों ने उल्लास और उत्साह से इस भक्ति पर्व को मनाया और ‘कटघोरा के राजा’ की जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!