
राजभाषा हिंदी पखवाड़े के अवसर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) विशाख रिफाइनरी, विशाखापट्टनम ने हिंदी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक त्रिवेदी कार्यकारी निदेशक वीआरएमपी ने की। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ व्यंग्यकार और कवि नीरव वर्मा ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत एचपीसीएल विशाख रिफाइनरी के राजभाषा अधिकारी अभिषेक कुमार ने उपस्थितों का स्वागत करते हुए कहा की हिंदी को न केवल राजभाषा के रूप में बल्कि बोलचाल और साहित्य हिंदी के विभिन्न रूपों को समेटने के उद्देश्य से यह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

अध्यक्ष श्री अभिषेक त्रिवेदी ने एक अनूठे प्रयास के रूप में हिंदी कविसम्मेलन का विशाख रिफाइनरी में आयोजन प्रशंसनीय है। हिंदी पखवाड़े के दौरान यह आयोजन हिंदी के साहित्य रूप और राजभाषा के कार्यान्वयन रूप को साथ लेकर नए लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा विशाख रिफाइनरी जिसमें भारत की के चारों दिशाओं से पधारे कर्मचारी काम करते हैं एक लघु भारत है के रूप में हमारे सामने आता है ऐसे में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए दिशा में हमारे सारे कार्यक्रम उत्प्रेरक का काम करते हुए राजभाषा हिंदी को आगे बढाते हैं। उन्होंने कविताएं सुनने में बहुत रुचि दिखाई।कवि सम्मेलन में शहर के वरिष्ठ कवि डॉ के अनीता (हिंदी पर हिंदी मेरी महान है), रामप्रसाद यादव (जीवन की विद्रूपताओं पर आदम से आदमी तक का सफर), बी एस मूर्ति (सीमा पर और शहर में अंतर सैनिक और शहरी), सीमा वर्मा ( नारियों पर अत्याचार और अन्याय पर बेटी क्यों रोती है?), डॉ मधुबाला कुशवाहा (हिंदी की महानता पर आत्मा की भाषा हिन्दी), डॉ टी महादेव राव (जीवन की विविध स्थितियों पर भ्रम और अश्वत्थामा, संकेत नहीं चुप्पी तटस्थ होने का) और नीरव वर्मा (विसंगतियों भरे जीवन पर जीवन की ज्यामिति) ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाईं जो कि जीवन के विभिन्न पहलुओं और स्थितियों को रेखांकित कर रही थी। इनके साथ विशाख रिफाइनरी के कर्मचारी अनिलेश सिंह,आर सरोजिनी, के एस दीपक, अनुज श्रीवास्तव, गंगराजू, आलम रफीक और राजकुमार अभिनव मनीष ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। उपस्थित कर्मचारियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन जी किरण कुमार ने कहा इस तरह के आयोजनों से हिंदी को प्रचार प्रसार और नई सशक्त दिशा मिलेगी। उन्होंने आमंत्रित कवियों का, उपस्थित दर्शकों और आयोजकों को इस सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।***विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश)








Comments are closed.