
पाली । ग्राम धवईहापारा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य और रोमांचक समापन 18 जनवरी की देर रात लगभग 12 बजे फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। समापन मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र खेल उत्सव में तब्दील नजर आया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न गांवों से आई टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल भावना, अनुशासन और ऊर्जा का परिचय दिया। खिलाड़ियों के जोश और दमदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च स्तर की खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही मंच और अवसर मिलने की आवश्यकता है। जिसमें प्रथम स्थान हरनमुंडी,द्वितीय स्थान बिंझरापारा,तृतीय स्थान देवगांव,चतुर्थ स्थान धवईहापारा,बेस्ट रेडर मनीष उईके हरनमुंडी बेस्ट केचर संदीप मरावी हरनमुंडी बेस्ट ऑलराउंडर मनोज पटेल देवगांव फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने आखिरी क्षण तक कड़ा संघर्ष किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के नारों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।*जनसेवा और सक्रियता की मिसाल बने कौशल नेटी*कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 के कौशल नेटी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में खिलाड़ियों और युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम का सबसे सराहनीय पहलू यह रहा कि श्री कौशल नेटी जी ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के अपनी ओर से आयोजन समिति को ₹5000 की सहयोग राशि प्रदान की। उनकी यह पहल उनके सरल स्वभाव, खेल प्रेम और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों ने इस सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।*जनता के विश्वास पर खरे उतरते जनप्रतिनिधि*उल्लेखनीय है कि कौशल नेटी ने पुलिस विभाग में सेवा देने के पश्चात अपने पद से इस्तीफा देकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जनता और युवाओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें निर्वाचित किया। आज वे जनता और युवाओं के उस विश्वास पर खरे उतरते हुए क्षेत्र में आयोजित सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगातार अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जा रहा है।










Comments are closed.