टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

 शहर के टीपी नगर चौकी रेलवे क्रासिंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आज प्रात: यहां कोयला भरी मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग पर घंटों खड़ी रहने से लोगों जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक अतिरिक्त इंजन आने के बाद मालगाड़ी क्रासिंग से आगे बढ़ी और जाम में फंसे लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

ज्ञात रहे इस रेलवे ट्रैक से बालको एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के संयंत्रों के लिए कोयला आपूर्ति हेतु मालगाडिय़ां चलती हैं, जो ओवरलोड तथा ट्रैक के चढ़ाव होने और मालगाड़ी के डिब्बों की अधिकाधिक संख्या होने के कारण अक्सर टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर आते-आते हॉफ जाती है तथा यहां खड़ी हो जाती है। आज भी ऐसे ही मालगाड़ी सुबह 9.30 बजे के लगभग यहां पहुंची और क्रासिंग के बीचोबीच खड़ी हो गई जिससे लोग क्रासिंग पार नहीं कर सके और इसमें फंसे रहे। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग चुनते हुए या तो शारदा विहार की ओर से अपने गंतव्य की ओर गए या रिकांडो मार्ग का उपयोग कर सीएसईबी चौक होते हुए पार हुए, लेकिन चारपहिया वाहन क्रासिंग में फंसी रही और इसके खुलने का इंतजार करते हुए खड़े रहे। 11 बजे के बाद जब मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इंजन मंगवाया गया.

तो उसके आने के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ी और इसमें फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। टीपी नगर रेलवे क्रासिंग पर मालगाडिय़ों के लंबे समय से खड़े रहने का यह पहला मामला नहीं था। अक्सर यहां पर मालगाडिय़ां घंटों खड़े रहती है। इस दौरान जाम लगने से यहां के व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है। लोगों द्वारा टीपी नगर चौक पर आए दिन होने वाली इस समस्या से निपटने के लिए ओवरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है लेकिन अब तक इस हेतु न तो रेलवे ने कोई कदम उठाया है और न ही संबंधित प्रतिष्ठानों ने

  • Related Posts

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “मेयर की पाती” योजना शुरू की है। इसके तहत पानी, बिजली और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों का…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।
    error: Content is protected !!