निगम के सभी 7 जोन में आज आयोजित किए गए गुड गवर्नेस वीक शिविर

शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण, आवेदन किए गए पंजीबद्ध, क्रमबद्ध त्वरित निराकरण होगा सुनिश्चित

 ।नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 7 जोन कार्यालयों में आज गुड गवर्नेस वीक शिविरों का आयोजन किया गया, अपनी शिकायतें, समस्याएं व आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, नागरिकोें के आवेदनों को पंजीबद्ध करते हुए त्वरित निराकृत होने वाली समस्याओं का मौके पर पहुंचकर निराकरण कराया गया, वहीं ऐसी समस्याएं व मांग जिन्हें निराकृत करने में समय लगेगा, उन आवेदनों को पंजीकृत करते हुए इनका क्रमबद्ध समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन, टी.पी.नगर जोन, कोसाबाड़ी जोन, रविशंकर नगर जोन,बालको जोन,दर्री जोन व सर्वमंगला जोन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुड गवर्नेस वीक शिविर आयोजित किए गए, इन शिविरों में जन्म-मृत्यु पंजीयन, व्यापार अनुज्ञप्ति, विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जलकर एवं सम्पत्तिकर, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण आदि कार्यो के साथ-साथ नल लिकेज, नलों में पानी न आना, नालियों, गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों से पानी का बहाव, कचरे की सफाई व परिवहन,टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के बल्ब, ट्यूब आदि का बंद रहना आदि से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों व आवेदनों को लेकर पहुंचे आमनागरिकों के आवेदनों को पंजीकृत किया गया तथा उनकी ऐसी समस्याओं व शिकायतों जिनका त्वरित निराकरण संभव था, उनका मौके पर पहुंचकर निगम अमले ने निराकरण कराया तथा ऐसी मांग व समस्याएं जिनमें प्रक्रियागत समय लगना है, उन आवेदनों को पंजीकृत करते हुए उनके त्वरित निराकरण की क्रमबद्ध कार्यवाही भी निगम द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। आज आयोजित किए गए शिविरों में निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा व बी.पी.त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण किया तथा शिविरों हेतु नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

रविवार को भी सभी 7 जोन में लगेंगे शिविर

निगम के उपायुक्त  पवन वर्मा ने बताया कि रविवार को भी निगम के सभी 7 जोन में गुड गवर्नेस वीक शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा निगम से संबंधित समस्त कार्यो से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों व मांग आदि के आवेदन आमनागरिकों से प्राप्त किए जाएंगे। उन्होने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक यह शिविर आयोजित होंगे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!