कोरबा: तिवरता में कल मनाया जाएगा ‘गोंडवाना स्वाभिमान दिवस’, विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

कोरबा: गोंडवाना भू-भाग के समस्त मातृशक्ति, पितृशक्ति तथा समाजजनों के सहयोग से आगामी 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को ‘गोंडवाना स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन दादा हीरा सिंह मरकाम की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है. कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल समाधि स्थल ग्राम तिवरता, जिला कोरबा (छ.ग.) होगा.

गोंडवाना सेवा न्याय (ट्रस्ट) करेगा आयोजन

कार्यक्रम का संयोजन गोंडवाना सेवा न्याय (ट्रस्ट) अमरकंटक द्वारा किया जा रहा है. आयोजन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना सेवा न्याय से जुड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी और अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से मंगलाचारण के साथ होगी, जबकि दोपहर 12 बजे से मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ति. इंद्रपाल सिंह मरकाम, मधुर सिंह कोर्राम (संरक्षक), गणेश मरपची, डी. एस. राव  (अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे. मुख्य अतिथि के रूप समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे. कुंवर हरिशंकर मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) कार्यक्रम में शामिल होंगे.

स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान का भी आयोजन

समाज के प्रमुखों की उपस्थिति में इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा. पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 यूनिट रक्तदान किया गया था, वहीं इस बार सैकड़ों लोग रक्तदान में भाग लेंगे. आयोजक मंडल ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में शामिल होने की अपील की है.

आयोजकों की अपील

गोंडवाना समाज के नेताओं ने कहा कि यह दिवस दादा हीरा सिंह मरकाम के योगदान और समाज के स्वाभिमान की भावना को समर्पित है. सभी समाजजन, कार्यकर्ता और युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और गोंडवाना की एकता एवं संस्कृति का संदेश दें.

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!