जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठकबुधवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पोषण संबंधी योजनाओं एवं रेडी-टू-ईट वितरण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत विगत दो वर्षों में किए गए निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अप्रारंभ एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं गौण खनिज मद अंतर्गत ग्राम पंचायतों को जारी की गई राशि एवं लंबित भुगतानों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं को विस्तारपूर्वक सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, वन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने आम जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों एवं पहुंच मार्गों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य रेनुका राठिया, सुष्मिता अनंत, सुषमा रजक, माया कंवर, विद्वान सिंह मरकाम, विनोद कुमार यादव, कौशल सिंह नेटी, रज्जाक अली सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके अलावा उप संचालक पंचायत मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी  मोहनीश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!