
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही सोमवार को बेल्जियम की एक अदालत में शुरू होने की संभावना है। अदालती सुनवाई बेल्जियम के संघीय अभियोजकों द्वारा सीबीआइ और भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से की जाएगी।
चोकसी 2023 से बेल्जियम में रह रहा है
अधिकारियों ने बताया कि चोकसी 2023 से बेल्जियम में रह रहा है। वह इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा से इस यूरोपीय देश में स्थानांतरित हुआ था। उसकी पत्नी बेल्जियम की नागरिक है। उन्होंने बताया कि सीबीआइ को जनवरी 2024 में बेल्जियम में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उस यूरोपीय देश को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया था जिसके साथ भारत ने 2020 में एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इस व्यवस्था के तहत यह पहला मामला है।







Comments are closed.