
कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई आशाएं और खुशियां लेकर आए तथा समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करे।श्री अग्रवाल ने भगवान झूलेलाल जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, यश और समृद्धि का वास हो तथा प्रदेश और शहर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।इस अवसर पर उन्होंने सभी को आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया।










Comments are closed.