
कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्शों की अमूल्य प्रेरणा है। उनका संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। श्रीराम भारतीय संस्कृति और परंपराओं के ऐसे प्रतीक हैं, जो हमें सदैव न्याय, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को सुदृढ़ करेंगे तथा एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।








Comments are closed.