कोरबा शहर से 8 किमी दूर दंतैल हाथी की मौजूदगी से हड़कंप, वन विभाग ने बालको–कॉफी पॉइंट मार्ग किया सील

 कोरबा शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर एक नर दंतैल हाथी के देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालको से कॉफी पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया है और आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई है।

जानकारी अनुसार, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है, जिसके चलते उसका व्यवहार आक्रामक हो गया है। फिलहाल हाथी बालको क्षेत्र के फुटामूढा और केसला गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। शहर की नजदीक मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी कर दी है कि हाथी किसी भी समय आबादी की ओर बढ़ सकता है।

वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी है। बालको कॉफी पॉइंट नाका के पास एक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें लोगों को उस दिशा में जाने से सख्त मना किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें और हाथी के विचरण क्षेत्र से दूर रहें। किसी भी गतिविधि या हाथी के मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की गई है। इधर, कॉफी पॉइंट पर परिवार के साथ घूमने जा रहे अतुल यादव ने बताया कि हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर घर लौटने का फैसला किया।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!