
रायपुर: साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध लग रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं, और अब इस रहस्यमयी मौत की परतें खुलने का इंतज़ार है। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है।
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा। स्पष्ट जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।







Comments are closed.