गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी बार माता के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। वे जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र धाम के लिए रवाना हुए, जहां वे माता रानी के दरबार में पहुंचकर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करेंगे।सरपंच संजय राज ने बताया कि मां वैष्णो देवी में उनकी अटूट श्रद्धा है और हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर दर्शन करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायत बोईदा के सभी नागरिकों के खुशहाल जीवन और क्षेत्र की उन्नति के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगेंगे।इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ मनोज चौबे और माखन पटेल भी शामिल हैं, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए। गांववासियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

  • Related Posts

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा’, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसले में कहा कि धर्म परिवर्तन…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
    error: Content is protected !!