झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं।

समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना

  • Related Posts

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम सराईपाली की होनहार छात्रा श्रेया पटेल (पिता – श्री श्रवण कुमार पटेल) का चयन प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे क्षेत्र…

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    कोरबा शहर के सबसे सुंदर एवम साफ एनटीपीसी में स्तिथ सिल्वर जुबिली पार्क है।जो की लोगो का शाम को हरियाली के बिताने के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र कई वर्षो…

    Comments are closed.

    You Missed

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण
    error: Content is protected !!