
कोरबा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा झुलेलाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारत माता के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंचायत के अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी एवं श्री बाजा राम दरबार से संत श्री नारायण दास जज्ञासी जी, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के संरक्षक श्री कंवर लाल मनवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महिला मंडल की अगुवाई में उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता और शहीदों के बलिदान को नमन किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री बाजा राम दरबार से संत श्री नारायण दास जज्ञासी जी, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के संरक्षक श्री कंवर लाल मनवानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी, पूर्व अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा, कोषाध्यक्ष श्री मनोज जेठानी, क्षेत्र प्रभारी श्री बच्चूलाल मखवानी एवं श्री बनवारी पाहूजा, जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद बुधवानी, सदस्य श्री परसराम रोहरा, श्री रमेश जज्ञासी, श्री अवि बुधवानी, श्री राजकुमार गंगवानी, झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री संतोष वाधवानी, सचिव श्री रूपेश मलानी, रामसागर पारा सिंधी युवा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रवि सचदेव, सिंधी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मीत रोहरा, सचिव श्रीमती नीलम रामानी सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित थे।

सभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान श्री भाई साहब, कंवर राम मनवानी, चंदन दास कोटवानी, किशन चंद दावड़ा, आनंद बुधवानी, नंदलाल लालवानी और श्रीमती मीत रोहरा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत एवं नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया और “भारत माता की जय” के नारों के साथ समापन हुआ। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद बुधवानी ने किया।









Comments are closed.