कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

कोरबा। शहर के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर रविवार को अचानक अफरा तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में लदे कोयले से धुआं उठता नजर आया। कुछ ही मिनटों में धुआं आग की लपटों में बदल गया और इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी कई घंटों से स्टेडियम रोड के किनारे खड़ी थी। शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अचानक कोयले के ढेर से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और गाड़ी के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीर और आसपास के लोग दूरी बनाकर खड़े हो गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि नजर आया। स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी साफ दिखी। लोगों का कहना है कि अगर आग ने विकराल रूप ले लिया होता तो पास से गुजर रहे वाहनों और आसपास की दुकानों को बड़ा नुकसान हो सकता था।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सड़क किनारे कई घंटों से खड़ी कोयले से लदी गाड़ी पर निगरानी क्यों नहीं थी। क्या यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही थी। इलाके में चर्चा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन घटना ने प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी की,घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों…

    Read more

    कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

    वरिष्ठ पत्रकार रवि पी.सिंह की पुत्री हैं एंजेल रायपुर/कोरबा। कोरबा की बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में स्थान प्राप्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    कोयला से लदी ट्रेलर में धधकी आग ,स्टेडियम रोड पर मचा हड़कम्प

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    तीन शराबी दोस्तो ने मंदिरा के लिए एक्टिवा की चोरी, घूम रहे थे चोरी के एक्टिवा में,मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों को भेजा जेल

    कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

    कोरबा की बेटी एंजेल ने बढ़ाया जिले का मान, सिविल जज चयनित, मिल रही बधाईयां

    सरकार द्वारा शिक्षा शुल्क में वृद्धि करने से छात्रों के ऊपर बढ़ा आर्थिक बोझः मनमोहन राठौर

    सरकार द्वारा शिक्षा शुल्क में वृद्धि करने से छात्रों के ऊपर बढ़ा आर्थिक बोझः मनमोहन राठौर

    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कार जलकर खाक

    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कार जलकर खाक

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार
    error: Content is protected !!