
कोरबा में तीन साल पहले इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में जेके हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच और विधिक राय मिलने के बाद यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करनौद निवासी संतोष कुमार डंडसेना को 13 मार्च 2022 की शाम आईटीआई रामपुर स्थित जेके हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसी रात उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मामले में जिला अस्पताल की टीम ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की। जांच में पाया गया कि मौत लापरवाहीपूर्ण इलाज के कारण हुई थी।







Comments are closed.