रायपुर : मिर्च की खेती से किसान सायो को मिला आमदनी का नया रास्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि के साथ अन्य फसलों को लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा किसानों को उद्यानिकी फसलों एवं साग सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। उद्यानिकी विभाग के द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्नत फसल उत्पादन करने के लिए बढ़ावा भी दिया जा रहा है।जिससे प्रेरित होकर किसान पारंपरिक फसलों की जगह बागवानी एवं सब्जी की खेती की ओर आगे बढ़ रहे है। इसी तरह मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान श्री सायो ने भी उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लेकर उद्यानिकी फसलों की ओर अग्रसर हुए हैं। जहां उद्यानिकी विभाग द्वारा उनके खेत का परिक्षण एवं परिस्थितियों की जांच कर उन्हें मिर्च खेती का सुझाव दिया गया, जिसका अनुसरण करते हुए श्री सायो ने अपने खेत में मिर्च की खेती प्रारंभ की।इस संबंध में किसान श्री सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें मिर्च के महत्व एवं लाभ के विषय के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन में उन्होंने अपने कुल 3.6 हेक्टेयर की भूमि में से 0.3 हेक्टेयर भूमि पर मिर्च उत्पादन प्रारंभ किया। स्थानीय बाजार के साथ आस-पास की मंडियों में मिर्च की अच्छी मांग को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने कार्य किया। जिस पर उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक फसलों की जगह मिर्च के उत्पादन से मुझे दुगुनी आमदनी हो रही है। अगले फसल वर्ष में मिर्च की फसल और अधिक रकबे में करने के लिए उत्साहित हूं।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!