KORBA करतला में किसान समस्या निवारण शिविर का आयोजन

करतला में किसान समस्या निवारण शिविर का आयोजन

किसानों ने करतला क्षेत्र में प्रस्तावित कोल व्लाकों निलामी का किया विरोध

करतला के छातापाठ प्रांगण ठाकुर देव स्थल में विधायक श्री फूलसिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो वर्तमान में किसानों का धान बिक्री हेतु कृषि रकबा कम कर दिया गया है या तो शून्य कर दिया गया है। किसान चिंतित हैं कि वे अपनी धान सोसायटी में कैसे बेच पाएंगे। इस विषय पर माननीय विधायक ने करतला व कोरबा तहसील के प्रभावित किसानों के समस्या का निराकरण के लिए दोनों तहसील के तहसीलदारों को समस्या सुनकर निराकरण करने निर्देशित किया । शिविर स्थल में करतला तहसील के नायब तहसीलदार श्री देवेंद्र भगत और भैंसमा तहसील के नायब तहसीलदार श्री साहू उपस्थित थे ।

तत्पश्चात करतला तहसील के प्रस्तावित कोलफील्ड्स मदवानी ब्लाक, कलगामार ब्लाक व करतला ब्लाक के नीलामी पर विधायक व उपस्थित जन समूह ने नाराजगी व्यक्त की और विधायक, जनप्रतिनिधियों व उपस्थित जन समूह ने एकमत में नीलामी रद्द करने उपस्थित तहसीलदार महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर विरोध व्यक्त किया।

शिविर स्थल में ज्वलंतशील विषय जंगली हाथी के उत्पात पर भी उपस्थित जन समूह ने चिंता व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने एक सुर में मांग किया कि फसल नुकसान होने पर 80000 ₹ प्रति एकड़ मुआवजा, जनहानि होने पर आश्रित को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने महामहिम राज्यपाल को तहसीलदार महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर मांग रखा गया।

इस अवसर पर श्री फूल सिंह राठिया, विधायक 20 रामपुर, श्री मुकेश राठिया, सरपंच कोटमेर, श्री नुकेश राठिया सरपंच कलगामार, श्री दीनानाथ राठिया सरपंच घिनारा, श्री देवेंद्र राठिया सरपंच प्रतिनिधि, करतला, श्री पुष्पेंद्र राठिया सरपंच प्रतिनिधि चोरभट्ठी, श्री दुलार सिंह राठिया BDC. करतला क्र.01, श्री घनश्याम राठिया, BDS, चोरभट्ठी क्र.02रामायण राठिया, दौलतराम राठिया, जोतराम राठिया, मोहित राम राठिया, त्रिवेणी राठिया, संतोषी राठिया, डाॅ कुमार राठिया, मालिक राम राठिया पूर्व सरपंच चाँपा, यशोदाभजन सिंह राठिया, पूर्व सरपंच कलगामार, डिगम्बर सिंह राठिया,जवाहर राठिया,विश्वनाथ पटेल, तोपेश्वर राठिया, संतोषी बाई चौहान, देव प्रसाद राठिया, सुदर्शन राठिया, कपूर राठिया, आशीष, जगमाल, नागेश्वर, बालमुकुंद, अंखाराम, शंकर, शिवकुमार, दिलीप, दीपक राठिया, श्यामदास, शुक्ला दास महंत, ज्ञानसिंह कंवर, दिलेश कुमार, दिलेश्वर यादव, मोहन राठिया, भरोस राठिया, विजय श्रीवास, जितेन्द्र कुमार ईश्वर राठिया बंशीलाल, भोजराम, ममता प्रसाद, चमार राय, संतराम, पर्वत राठिया, गोपाल राजेश, चंद्रभान, गौतम, दीनदयाल, नीरजा बाई, तुलसी बाई, दमयंती, दुर्गा, जानकी, रमशिला, सनकुंवर, सम्पति, सावित्री, हीरामती, परमेश्वरी, रामसिंह, संतोष, देवभजन, भूषण, निरंजन, मनहरण‌दास, सुनीता चौहान, कौशिल्या बाई, लक्ष्मी बाई. सनिरो, दूधोबाई राठिया, गोपाल सिंह, सालिकराम, बेलाल राठिया, तिलकराम, गुलाबसिंह, गोविंद राठिया, फूलसिंह राठिया, सत्यम राठिया, खगेश, चंद्रा,कमल, दुग्देव गनपत,गणेश,घुराऊरा,सत्तेसिंह, धनरास, पूरन, महादेव, नत्थूसिंह, ललित, कांति, सुशीला, चंद्रिका, भारती, सिरमोती,सरबती, घसियाराम, आधिराम, अर्जुन, फिरतूराम, बाबूलाल, भारत, सहित बड़ी संख्या में मद्‌वानी, कलगामार तराईमार, कछार, चोरभट्टी, चाँपा करतला, गेरांव, कोटमेर, टिमनभौना, कलगामार, कोई, एवं आसपास के अनेक ग्राम के मातृशक्ति व पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!