FAQ: क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आप पी सकते हैं शराब? ये हैं आपके सभी सवालों के जवाब

देशभर में कोरोना की वैक्सीन का दूसरा दौर चल रहा है. इस फेज में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा रही है. इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. 70 साल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार सुबह साढ़े छह बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भारत बायोटेक के स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ टीके की पहली खुराक दी गई थी.
वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में अभी भी कई तरह के सवाल हैं. लिहाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें दूर करने के लिए उन सारे सवालों के जवाब दिए हैं जो लोग जानना चाहते हैं. आइए एक नज़र डालते हैं उन सारे सवाल-जवाब पर…
Q.क्या वैक्सीन लगवाने के बाद शराब नहीं पीनी चाहिए?
A.स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि एक्पर्ट्स के मुताबिक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जिससे ये कहा जा सके वैक्सीन लेने के बाद अगर आप शराब पीते हैं तो इसका असर होगा. यानी शराब का कोई भी गलत असर होने का सबूत सामने नहीं आया है.
Q.सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीन लेने से महिलाओं के प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है. क्या ये सच है?
A.स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये सारी अफवाहें हैं. ये सच नहीं है और पूरी तरह से निराधार हैं. वैक्सीन किसी भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता है. सभी टीकों का जानवरों और मनुष्यों पर पहले ट्रायल किया जाता है. अगर इसका कोई गलत असर दिखता है तो फिर इसे अप्रूवल नहीं दिया जाता है.
Q.वैक्सीन लगाने के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं?
A.स्वास्थ्य मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि दोनों टीके सुरक्षित हैं लेकिन किसी भी असुविधा या शिकायत के मामले में वैक्सीन लेने वाले निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केंद्र जा सकते हैं. इसके अलावा वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कॉल कर के सलाह ले सकते हैं. फोन नंबर टीकाकरण के बाद कॉइन एसएमएस में दिया गया है .

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!