
रायपुर। हाल के दिनों में एक नया ऑनलाइन धोखाधड़ी अभियान सामने आया है जिसमें लोगों को SBI reward points और Aadhaar/KYC अपडेट के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। व्हाट्सऐप और SMS पर फैल रहे इन संदेशों में लिंक या QR कोड स्कैन करने के बाद यूज़र्स से कहा जाता है कि वे एक .apk फाइल डाउनलोड करें।साइबर विशेषज्ञों के अनुसार यह फाइल असल में मालवेयर होती है, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही OTP, पासवर्ड और बैंकिंग डाटा चुरा लेती है। पीड़ित के खाते से पैसों की निकासी तक हो सकती है।SBI ने साफ कहा है कि बैंक कभी भी ऐसे APK लिंक नहीं भेजता। सभी आधिकारिक सेवाएँ केवल YONO ऐप (Google Play Store / App Store) या SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। वहीं UIDAI ने भी चेताया है कि Aadhaar अपडेट किसी भी थर्ड पार्टी लिंक या मैसेज के ज़रिये नहीं किया जाता।पहचानने के संकेत1 संदेश में “तुरंत क्लेम करें/खाता ब्लॉक होगा” जैसी चेतावनी2 लिंक पर क्लिक करने या APK इंस्टॉल करने का दबाव3 अनजान नंबर से आया संदेश4 गलत वर्तनी या संदिग्ध वेबसाइट डोमेनक्या करें 1 किसी भी अनजान लिंक या APK को इंस्टॉल न करें2 केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें3 संदिग्ध संदेश को WhatsApp पर Report करें और तुरंत Delete करें 4 यदि लिंक/ऐप खोल लिया हो तो तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें ।










Comments are closed.