Exclusive-नाबालिग के शोषण के आरोपी पिता-पुत्र को ओडिशा से गिरफ्तार कर लाई पुलिस, परवरिश के नाम पर ले गई बालिका की जबरन कराये थे शादी, गंभीर धाराओं में आरोपी जेल दाखिल

 लैलूंगा / पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र की बालिका को परवरिश व घरेलू काम कराने के नाम पर सुन्दरगढ़ ओडिशा ले जाकर उसकी जबरजस्ती युवक के साथ शादी कराने वाले आरोपी पिता-पत्र को ओडिशा से पकड़ कर लाया गया, जिन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है  । 
जानकारी के अनुसार  Raigarh Chhattisgarh में बालिका की मां  दिनांक 15 मई को थाना लैलूंगा में  रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि रोजी मजदूरी का काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है । करीब चार माह पहले सुन्दरगढ़, ओडिशा में रहने वाला ईश्वर महाकुल  इसकी बेटी (15 साल) को अपने साथ ले जाकर अच्छे से रखूंगा, घर का काम करेगी कहकर साथ ले गया । महिला अपने परिवारवालों से सलाह लेकर जान परिचित होने के कारण उसके साथ बेटी भेज दी । करीब 02 माह बाद अपने रिस्तेदार के साथ अपने बेटी को देखने सुंदरगढ़ ओडिशा गई तो ईश्वर महाकुल के घर में उससे बहुत ज्यादा घरेलू काम कराया जा रहा था, यही नही बालिका की शादी  ईश्वर महाकुल अपने बेटे गणेश बारीक के साथ जबरजस्ती करा दिया । बालिका के  परिवारवालों इसकी जानकारी भी नहीं दिये  । महिला अपनी बेटी को अपने साथ लेकर लैलूंगा जाऊंगी बोली तो उसे झगड़ा कर भगा दिये । महिला बेटी का शोषण किये जाने के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पिता-पुत्र के विरूद्ध अप.क्र. 132/2021 धारा 370,370(ए) भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । 

     अपराध दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी लैलूंगा एलपी पटेल, सहायक उपनिरीक्षक जी.पी. बंजारे, महिला आरक्षक शशिकला, आरक्षक राजू ‍तिग्गा, अमरदीप एक्का सुन्दरगढ़ ओडिसा जाकर आरोपी ईश्वर बारीक पिता चक्रधर बारीक उम्र 50 वर्ष उसके पुत्र गणेश बारीक उम्र 21 साल दोनों निवासी ग्राम कुराई महकुलपारा थाना तलसरा जिला सुन्दरगढ़ ओडिशा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 9, 10 बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम, 4, 8 पास्को एक्ट जोड़ी गई है । आरोपियों को आज ‍दिनांक 17.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है ।
  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!