11 से 18 सितंबर तक विभिन्न विकास खंडों में वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन शिविर का होगा आयोजन

कोरबा 03 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विभिन्न विकासखंडों में 11 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 11 सितंबर को मंगल भवन पाली, 12 सितंबर को सद्भावना भवन पोड़ी उपरोड़ा, 15 सितंबर को सद्भावना भवन कटघोरा, 16 सितंबर को सद्भावना भवन करतला, 17 सितंबर को भारत भवन भैंसमा एवं 18 सितंबर को नगर पालिका निगम कोरबा के बाल्को मैत्री संघ भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठजनों को वांछनीय दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। जिसमें आय प्रमाण पत्र, सभी स्रोतों से मासिक आय 14500 प्रतिमाह से कम होना चाहिए। इसी प्रकार आवासीय प्रमाण पत्र आधार/राशन कार्ड लाना होगा। साथ ही वरिष्ठ जनों की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दायित्व सौंपा है। आयुक्त नगर निगम कोरबा व सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक समाज कल्याण व सभी जनपद सीईओ को अपने अपने क्षेत्रों में सहायक नोडल नियुक्त कर शिविर स्थल पर टेंट, चेयर व अन्य आवश्यक व्यवस्था सहित वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर सकुशल उपस्थित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार सीएमओ दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा, छुरीकला एवं पाली को संबंधित क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में अपने क्षेत्रांतर्गत वरिष्ठजनों को शिविर स्थल पर सकुशल उपस्थित कराने का दायित्व सौंपा है।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!