घर में घुसकर नृशंस हत्या, प्रेमी संग भागी पत्नी को वापस लाना बना जानलेवा

 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाल एवं स्कूटी जप्त

जांजगीर-चाम्पा-अकलतरा। विवाहेत्तर सम्बन्ध रखने वाली एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रकाश कुमार केवट निवासी कोटमीसोनार द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका भाई मृतक अमरनाथ केंवट की पत्नि ईश्वरी बाई केंवट कुछ माह पूर्व ग्राम रौना कांपा के युवराज निषाद के साथ पुणे तरफ भाग गई थी। वह 21 जुलाई को अमरनाथ के द्वारा वापस बुलाने पर घर आ गई थी व 27 जुलाई को अपने घर में अपने पति के साथ थी। दोपहर करीबन 03.15 बजे अमरनाथ केंवट के पुत्र लक्ष्य कुमार केंवट ने अपने बड़े पापा को जाकर बताया कि इसकी मां ईश्वरी केवट का प्रेमी युवराज केंवट निवासी रौना कांपा ने घर के अंदर घुसकर घर में रखे कुदाली से पिता अमरनाथ के सिर, चेहरा में कुदाली से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया है। प्रकाश केंवट जाकर देखा तो अमरनाथ खून से लथपथ था जिसे तत्काल प्राइवेट वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल अकलतरा लेकर गए। डाक्टर ने अमरनाथ केंवट को मृत्यु होना बताया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 347/2025 धारा धारा 103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी युवराज निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी रौना कापा थाना चरहागांव जिला मुंगेली व ईश्वरी बाई केंवट उम्र 32 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा, जिला- जांजगीर चांपा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया।

0 प्रेमी के साथ भागकर पुणे गई थीआरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे से पिछले 8-9 माह से प्यार करते थे और साथ में पुणे तरफ भाग गए थे, फिर वापस बिलासपुर में आकर साथ रह रहे थे। ईश्वरी केवट के पति अमरनाथ ने आकर ईश्वरी को अपने साथ कोटमीसोनार लाने के लिए मनाया तो ईश्वरी वापस आ गई थी। घटना दिनांक 27 जुलाई को दोपहर लगभग 3:15 बजे युवराज निषाद कोटमीसोनार आया और अमरनाथ के घर के पीछे से घर में घुसा, बड़ी में रखे कुदाल को अंदर लेकर गया और अमरनाथ के चेहरे पर ताबड़तोड हमला कर दिया। उस हमले में अमरनाथ की पत्नी ने भी साथ दिया। घटना के बाद कुदाल को लेकर युवराज, ईश्वरी के मदद से भाग गया और लीलागर नदी किनारे कुदाल को फेक दिया। पूछताछ के आधार पर उक्त कुदाल को जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, Asi विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप कुमार दुबे, शाहबाज खान एवं थाना अकलतरा से ASI दाउराम बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!