घर में घुसकर ग्रामीण की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, टोनही प्रताड़ना का FIR दर्ज

  आधी रात घर में घुसकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर इलाके के ग्राम नयनपुर निवासी बुधराम सिंह की 28 जुलाई की रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बुधराम की बहू धनेश्वरी सिंह ने सूरजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रार्थी ने बताया कि 28 जुलाई को वह अपने पति और ससुर के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। शाम को घर लौटने पर सास ने बताया कि गांव का कमला प्रसाद घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था। रात हो जाने के कारण वे इसकी शिकायत दर्ज नहीं किराए।

रात 2 बजे घर में घुसकर मारा

रात को खाना खाने के बाद धनेश्वरी का पति ललन सिंह शाम करीब सात बजे फिल्टर प्लांट पचीरा में काम करने चले गया। घर के बाकि सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 2 बजे कमला प्रसाद घर में घुस आया और कुल्हाड़ी से बुधराम के सिर पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल बुधराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि आरोपी टोनही बोलकर घर के लागों को प्रताड़िता कर रहा था।

हत्या और टोनही प्रताड़ना का मामला दर्ज

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कमला प्रसाद के खिलाफ धारा 103(1), 331(6) बीएनएस और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद थाना सूरजपुर की टीम ने आरोपी कमला प्रसाद (46) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!