हाथी समस्याः विधायक फूल सिंह राठिया ने फसल नुकसान और मुआवजा राशि में वृद्धि की मांग की

कोरबा 14 अक्टूबर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने क्षेत्र के किसानों को जंगली हाथियों द्वारा हो रहे फसल नुकसान को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संदर्भ में उन्होंने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि में वृद्धि की मांग की है।

विधायक राठिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में पिछले कुछ समय से हाथियों का दल सक्रिय है, जिसके चलते किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक हानि के साथ-साथ भय का माहौल भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 (रुपये पचास हजार) की दर से मुआवजा राशि प्रदान की जाए। राठिया ने कहा कि कृषक हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हाथियों के हमले से फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे गरीब किसान अत्यंत संकट में हैं। ऐसे समय में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए उचित मुआवजा देना चाहिए। इस संबंध में विधायक द्वारा वन विभाग को भी प्रतिलिपि भेजी गई है ताकि क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!