कोरबा: धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, कर्मचारियों में अफरा-तफरी, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा

कोरबा। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक दंतैल हाथी केंद्र में घुस आया। हाथी के आने से केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के आने की खबर फैलते ही धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ कर्मचारियों ने धान को सुरक्षित करने के प्रयास में हाथी को खदेड़ने की कोशिश भी की। हाथी कभी धान के ढेर की ओर बढ़ता तो कभी केंद्र में घूमता रहा, जिससे तनाव का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हाथी पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड या अकेला दंतैल हाथी धान खरीदी केंद्र और आसपास के गांवों तक आ चुका है। ये हाथी अक्सर केंद्र में घुसकर धान खा जाते हैं, जिससे किसानों और कर्मचारियों में लगातार भय बना रहता है।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

हाथी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। कई गांवों में लोग रातभर जागकर रतजगा करने को मजबूर हुए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया

काफी मशक्कत के बाद हाथी को मंडी क्षेत्र से खदेड़कर सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया। वन विभाग के अनुसार, यह दंतैल हाथी अपने झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है, जिस कारण वह बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!