कोरबा में करंट की चपेट में आने हाथी की मौत:फसलों को जानवरों से बचाने के लिए बिछाया था बिजली का तार, 3 किसान गिरफ्तार

 जिले में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। तीन किसानों ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अपने खेत में तार बिछाया था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है। मामले के खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत में करने पहुंचे। जहां उन्होंने हाथी को मृत अवस्था में पाया। हाथी की रात में ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराया जा रहा है।

इस मामले में डीएफओ निशांत कुमार झा ने बताया कि किसानों ने खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। इसी की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया है। पोस्टमार्टम के बाद भी हाथी की ​​​​​​वास्तविक उम्र पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं, अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं। क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। यह हाथी झुंड से बिछड़कर खेत की तरफ गया हुआ था।

दरअसल, कृष्ण राम राठिया, बाबू राम राठिया और टीका राम राठिया के खेत आसपास है। उन्होंने फसलों को जानवरों ने बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार बिछाया था। इस करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!