छत्तीसगढ़ बंद का असर : रायपुर में बवाल, मैग्नेटो मॉल में जमकर तोड़फोड़, मारपीट

रायपुर : कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बंद का आह्वान किया, जिसपर आज प्रदेशव्यापी बंद का व्यापक असर प्रदेशभर के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। हिंदू समाज, आदिवासी समुदाय और व्यापारियों की एकजुटता से यह बंद ऐतिहासिक बन गया, जहां दुकानें, बाजार, और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का असर रायपुर बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, बालोद, गरियाबंद, सुरजपुर, कोंडागांव, दुर्ग, जगदलपुर, बस्तर जैसे जिलों में भी बंद का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बाजार बंद, स्कूल प्रभावित। पूरे प्रदेश में सड़कों पर जोरदार नारे लगाते हुए सर्व समाज के सदस्य नजर आए। वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी रायपुर में समाज के लोगों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। माल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट गोदाम सेवा चालू करने के विरोध में कर्मचारियों से मारपीट भी की गई है।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!