
समाचार – ज्ञान शंकर तिवारी ( विशेष संवाददाता पाली )
पाली, संकुल नुनेरा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती की तैल चित्र की पूजन कर शुभारंभ हुआ सत्र 2025-26 प्रथम मेगा पालक शिक्षक एवं अंगना में शिक्षा कार्यक्रम पर प्रधान पाठक श्री एस, के, गुप्ता सर जी के द्वारा बिंदुवार चर्चा करते हुए बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास हेतु विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं विद्यालय तथा घर में किये जा रहे गतिविधियों की समीक्षा कर कमियों को किस प्रकार संयुक्त रूप से सुधारा जाए इसको सामूहिक रूप से बेहतर परिणाम बच्चों में स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति के साथ दिखे जिससे पालक एवं विद्यार्थियों का स्कूल के प्रति सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्य क्षेत्रों में आगे बढ़े जिसमें सभी का सार्थक प्रयास पर जोर दिया गया छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अभिनव पहल की चर्चा करते हुए निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया, निशुल्क पुस्तक वितरण, निशुल्क गणवेश वितरण, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना, कन्या प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना,, छात्र सुरक्षा बीमा योजना, महतारी दुलार योजना, एवं विभिन्न स्तर में प्रतियोगी परीक्षा में चयन होने पर बच्चों की उत्तरोत्तर विकास में सब की जिम्मेदारी पर सहमति प्रदान की गई जैसे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, जवाहर उत्कर्ष, एकलव्य आवासीय विद्यालय, इंस्पायर अवार्ड आदि पर विस्तार से चर्चा कर अवगत कराई गई तथा छत्तीसगढ़ शासन के मूल उद्देश्य पेटीएम बैठक के माध्यम से लगातार कार्य में गतिशील रहकर लक्ष्य की प्राप्ति मे सार्थक परिणाम सुनिश्चित है विद्यालय की ओर से कम उपस्थिति वाले बच्चों की जानकारी, स्कूल की स्वच्छता, साफ सफाई पर ध्यान आकर्षित कराया गया,अंगना म शिक्षा के महत्व को कक्षा पहिली मे पढने वाले बच्चों एवं माताओं ने9 कांउटरो से गतिविधि कराकर पूरे उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाते हूए स्मार्ट माता के रुप मे श्रीमती छतकुंवर का चयन बच्चे के बेहतर प्रदर्शन करने पर सर्वसम्मति से किया गया उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 08 से प्रतिनिधि श्री रूपेश कंवर, विशिष्ट अतिथि ज्योति चौहान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, श्री सहारे लाल कंवर उपाध्यक्ष, श्री एस, के, गुप्ता प्रधान पाठक, शिक्षक श्री एस के जयसवाल, श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक ज्योति मंहत, श्रीमती अन्नू कंवर, एम, डी, एम, समूह, श्री विजय तंवर, प्रधान पाठक तथा पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ









Comments are closed.