ED ने पूर्व बीएसपी एमएलसी मोहम्मद इकबाल की 7 चीनी मिलें कुर्क की, 1000 करोड़ से अधिक है कीमत 

नई दिल्ली: पूर्व बीएसपी एमएलसी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूपी में सात चीनी मिलें कुर्क की गई हैं. ये जानकारी ईडी के एक अधिकारी ने दी. इन सात चीनी मिलों की कीमत 1097 करोड़ रुपये से अधिक है. अधिकारी के मुताबिक, ये चीनी मिलें यूपी के कुशीनगर, बरेली, देवरिया, हरदोई और बाराबंकी जिले में स्थित हैं. इन कीमत 10,97,18,10,250 रुपये है.
एजेंसी ने कहा, “ये मिलें साल 2010-11 में इकबाल और उनके परिवार को सिर्फ 60.28 करोड़ रुपये में विनिवेश/बिक्री प्रक्रिया के माध्यम से बेची गई थी.” ईडी ने आरोप लगाया कि ये मिल शेल कंपनियों के नाम पर खरीदे गए. इसमें नम्रता मार्केटिंग प्राइवेट लिमिडेट और गिरिशो कंपनी प्रा. लिमिटेड के नाम शामिल हैं जो इकबाल और उनके परिवार के ‘अंडर’ में थे.
ईडी ज्वाइंट डायरेक्टर (लखनऊ) राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और कुछ और लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में पूर्व बीएसपी एमएलसी के परिसरों पर छापेमारी हुई थी.
एसएफआईओ की तरफ से क्रिमिनल शिकायत और सीबीआई की तरफ से अवैध रेत खनन और सुगर मिल की बिक्री का केस दर्ज किए जाने पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने मोहम्मद इकबाल और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया. एक जनहित याचिका पर साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह इकबाल और अन्य के खिलाफ जांच शुरू करें।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!