तेज रफ्तार ट्रेलर ने इको को मारी टक्कर उड़े परखच्चे…सीपत के कुली में दर्दनाक सड़क हादसा…बीकॉम छात्र गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भंयकर थी कि इको के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मुताबिक ट्रेलर क्रमांक CG 10 BJ 5421 बलौदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था, जबकि सामने से मारूति इको MP 18 C 5008 बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की ताकत इतनी ज्यादा थी कि इको कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चिपक गया,शीशे चकनाचूर हो गए ।

हादसे में इको चालक मयंक खाखा निवासी कोरबा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मंयक रायपुर में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और सोमवार शाम घर लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर कोरबा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ट्रेलर चालक हादसे के बाद वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।तेज रफ्तार और लापरवाही का यह हादसा एक बार फिर यह सवाल छोड़ गया है कि आखिर कब सड़कों पर रफ्तार का कहर रूकेगा? फिलहाल घायल छात्र का इलाज जारी है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!