जशपुर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, इलाके में हड़कंप

:

: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगे। झटकों के महसूस होते ही लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर जमा हो गए।

लोगों का कहना है कि इस दौरान पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया था। कई लोग एहतियात के तौर पर देर तक घरों के बाहर खड़े रहे।

प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोग सतर्क हैं और प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता और केंद्र बिंदु की जानकारी के लिए टीम जुटी हुई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर बने रहने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!