शराब पार्टी के दौरान विवाद, नशे में धुत दो युवकों ने कर दी दोस्त की हत्या, चाकू से पेट पर किया वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

  जिले में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शराब के नशे में दो युवकों ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, करण सोनी (20 वर्ष), शिव कुमार बघेल (27 वर्ष) और आकाश कुर्रे, तीनों दोस्त अकलतरा के रहने वाले हैं। तीनों युवक मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि करण, शिव कुमार और आकाश ने ग्राम तरौद स्थित शराब भट्टी से शराब खरीदे और पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करण और शिव ने आकाश को पकड़ लिया। करण ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया।

आकाश खून से लथपथ था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पतासाजी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!