सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

  • चावल भंडारण समय पर नहीं होने की समस्या बरकरार
    कोरबा जानकारी के अनुसार सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से जिले में भी 21 से 25 मार्च तक राशन वितरण बंद रहेगा। इस वजह से दुकानों में सुबह से ही हितग्राही पहुंच रहे हैं। चावल भंडारण समय पर नहीं होना अब भी समस्या बनी हुई है। जिले के करीब 3 लाख हितग्राहियों को अप्रैल में एक साथ जून तक का चावल दिया जाएगा। इस महीने फरवरी का भी चावल दिया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 554 दुकानों से राशन का वितरण किया जाता है। 3.50 लाख राशन कार्ड प्रचलन में हैं, जिसमें 3 लाख से अधिक बीपीएल और प्राथमिकता कार्ड हैं। फरवरी में चावल का भंडारण नहीं होने की वजह से मार्च में एक साथ वितरण करने का आदेश जारी करना पड़ा। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को एक महीने का ही चावल मिला है।
    बताया जा रहा हैं की सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के लिए 5 दिन तक राशन वितरण बंद रहेगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि इसके बाद भी 6 दिन का समय और बचेगा। दूसरी ओर एक साथ तीन महीने का चावल देने दुकान संचालकों के पास रखने की जगह नहीं है। ऐसे में अगले महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। गोदाम खाली करने के लिए हर साल 2 महीने या 3 महीने का चावल दिया जाता है। राइस मिलर धान उठाव के बाद चावल का भंडारण करते हैं। यहां से ही राशन दुकानों में चावल भेजा जाता है। विभाग का कहना है कि लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी दुकानों की निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    , झारखंड कनेक्शन उजागर” छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने तमनार ब्लॉक के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में उगाई…

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    “आस्था,  और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास -हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को कोरबा शहर ने आस्था, संस्कृति…

    Comments are closed.

    You Missed

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती: डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15 दिनों में चौथा मामला

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    आस्था, और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि
    error: Content is protected !!