DRDO की एंटी Covid दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च हो चुकी, दवा की कीमत, डोज और कैसे करती है काम, जानिए सबकुछ 

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के मरीजों के लिए DRDO की एंटी Covid दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च हो चुकी है. 2DG पहली ऐसी दवा है, जिसे एंटी-Covid दवा कहा गया है. DCGI ने पिछले हफ्ते ही इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में इस दवा को एक गेम-चेंजर के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ये अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी में मदद करती है और ऑक्सीजन सपोर्ट को भी कम करती है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोनावायरस के मरीजों के लिए DRDO की एंटी Covid दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और AIIMS के डायरेक्टर डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे.  

जानिए 2-DG के बारे में सबकुछ

निर्माता: इस दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज द्वारा विकसित किया गया है. हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज एक पार्टनर रही है और ये सार्वजनिक उपयोग के लिए दवा का निर्माण कर रही है. 
     
        दवा कैसे करती है काम?

DRDO प्रमुख जी. सतीश रेड्डी ने कहा कि ये दवा कोरोनावायरस से संक्रमित शेल पर सीधा काम करेगी. शरीर का इम्यून सिस्टम काम करेगा और मरीज जल्दी ठीक होगा. ये एक ग्लूकोज एनालॉग है, जो ग्लूकोज जैसा दिखता है, लेकिन है नहीं. शरीर में तेजी से बढ़ रहे एक वायरस को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है. इस प्रकार, वायरस इस ग्लूकोज एनालॉग को ले लेगा और बेअसर हो जाएगा। दवा तब वायरस को बढ़ने से रोक देगी.
ऑक्सीजन लेवल गिरने से कैसे इलाज करेगी?
इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज के डायरेक्टर, डॉ. अनिल मिश्रा ने ऑल इंडिया रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि शरीर में वायरस तेजी से बढ़ता है, इसलिए ऑक्सीजन की मांग बढ़ जाती है. अगर वायरस को एक बर बढ़ने से रोक दिए जाए, तो ऑक्सीजन की कमी अपने आप सुधर जाती है और ये दवा वायरस को बढ़ने से रोकती है. 

           दवा की कीमत

INMAS के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर चंदना ने कहा है कि दवा की कीमत डॉ रेड्डीज की तरफ से तय की जाएगी, जो वैक्सीन की खुराक का निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किफायती कीमत को दिमग में रखते हुए ही, दवा की कीमत तय की जाएगी.

                 दवा की डोज

सुधीर चंदना ने कहा है कि ग्लूकोज पाउडर की तरह इस दवा को पानी के साथ दिन में दो बार ले सकते हैं. एक Covid-19 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के लिए इस दवा को पांच से सात दिनों तक लेना पड़ सकता है. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!