रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोरबा ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बढ़ती कालाबाजारी, जमाखोरी और घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर गहरी चिंता जताई है। पार्टी ने राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उनकी रसोई प्रभावित न हो।भाकपा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस सिलेंडर की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले की कुछ गैस एजेंसियों ने ऑनलाइन बुकिंग और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था लगभग बंद कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को मजबूरी में गोदाम पहुंचकर मनमाने दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इस स्थिति के कारण कालाबाजारी तेजी से बढ़ रही है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पवन कुमार वर्मा ने कहा कि यह समस्या केवल आपूर्ति की कमी का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत भी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई संकट में है, जबकि कई होटल और रेस्तरां भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई का अभाव साफ दिखाई दे रहा है।भाकपा ने मांग की है कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को तुरंत सुगम बनाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। साथ ही गोदाम से सीधे सिलेंडर वितरण पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार घर पर ही नियमित, समयबद्ध और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।पार्टी ने यह भी मांग की है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली में शामिल एजेंसी मालिकों, डीलरों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, जिसमें आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के तहत दंडात्मक प्रावधान भी शामिल हों। इसके अलावा जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, गैस कंपनी प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त निगरानी टीम गठित करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए प्रभावी हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल को सक्रिय करने की मांग भी की गई है।भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी द्वारा जनता के हित में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में चेटीचंद्र महोत्सव का आयोजन 14 मार्च से प्रारंभ होकर 20…

    Read more

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    कोरबा, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार का क्रम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!