
Ladakh लद्दाख: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अपील की है कि राष्ट्रपति, एक आदिवासी होने के नाते, लद्दाख के लोगों की भावनाओं को समझें। आंगमो ने यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजा। आंगमो ने पत्र में सोनम वांगचुक की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। उन्होंने उन्हें एक शांतिपूर्ण, गांधीवादी प्रदर्शनकारी बताया जो जलवायु परिवर्तन और पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक को लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए और उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। 24 सितंबर को लद्दाख में LAB द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई और 50 लोग दंगा फैलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए। बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लद्दाख में कर्फ्यू में ढील दी गई, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं।
करगिल और केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी है। लद्दाख उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने LAB और KDA को कहा कि वे बातचीत न करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी मसला बातचीत से हल किया जा सकता है।







Comments are closed.