लेडीज टेलर से अवैध संबंधो की मांग और धमकी — विरोध करने पर पति को मारने व महिला को उठाने की चेतावनी

दुर्ग/भिलाई — छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला लेडीज टेलर को लगातार अश्लील बातें करने, गलत संबंध बनाने का दबाव डालने और मना करने पर महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 79 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिलाओं के कपड़े सिलने का काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी गणपत ध्रुव अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आया था और उसी दौरान मोबाइल नंबर लेकर उससे संपर्क में आ गया। शुरुआती दिनों में सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने महिला को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अश्लील बातें, गंदे मैसेज और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।महिला के विरोध करने पर आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे “उठवा लेगा” यानी अपहरण कर लेगा। इसके साथ ही उसने महिला के पति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी पति को देने के बाद पति ने आरोपी को समझाने की कोशिश की। कुछ समय के लिए वह शांत भी हो गया, लेकिन 28 नवंबर को उसने फिर से नए नंबरों से कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया।पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

Comments are closed.

You Missed

दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
error: Content is protected !!