
बिलासपुर – आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के दीपक राज तिवारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अपनी नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दीपक राज तिवारी ने आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.प्रदीप शुक्ला, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पं.राकेश शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं.रेखेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रेखा त्रिपाठी के अनुमोदन पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई (रजि) भारत के प्रदेशाध्यक्ष पं.राकेश तिवारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर जो मुझे संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है उसके लिये मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।मैं विश्वास दिलाता हूं की संगठन के निर्देशों के अनुरूप निष्ठा पूर्वक कार्य कर विप्र समाज की सेवा में तत्पर रहूंगा।







Comments are closed.