
रायपुर। धमतरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस को लेकर दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बैज ने कहा, “बीते 1-2 दिनों में हुई घटनाओं से जनता दहशत में है। धमतरी में राजधानी के 3 लोगों की हत्या, रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की उठाईगिरी और पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या—आखिर सरकार कहां है? छत्तीसगढ़ भगवान भरोसे चल रहा है।”वोट चोरी का आरोप
बैज ने दावा किया कि बीजेपी शासन में वोट चोरी खुलेआम हो रही है। “एक व्यक्ति का नाम चार-चार बूथों में, एक घर में 80 वोटर्स—ये सब फर्जी वोटर कार्ड से संभव हुआ है। यह मामला साफ है और चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन बीजेपी प्रवक्ता की तरह सफाई दे रही है।”तिरंगा अभियान पर निशाना‘घर-घर तिरंगा’ अभियान को बैज ने बीजेपी का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया। उन्होंने कहा, “आरएसएस जिसने 52 साल अपने दफ्तर पर तिरंगा नहीं फहराया, अब प्रायश्चित करने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश भी इसी सियासी मकसद से है।”









Comments are closed.