महानदी पुल से छलांग लगाई महिला का शव बरामद, 24 घंटे बाद नदी में तैरता मिला शव

 महानदी पुल से कूदने वाली महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, सोमवार सुबह एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी थी। महिला की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली। जबकि दुपट्टा पुल की रेलिंग से बंधा हुआ था। महिला की पहचान रायपुर के संतोषी नगर निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि स्वाति की शादी दो साल पहले अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। स्वाति रक्षाबंधन के मौके पर पारागांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम पुल के नीचे महिला की तलाश करती रही। इसी बीच पुलिस को थोड़ी ही दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। यह शव स्वाति का नहीं, बल्कि किसी अन्य महिला का था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

दूसरी महिला की हुई शिनाख्त

महिला का शव 2-3 दिन पुराना बताया गया है। शव की पहचान महासमुंद जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर (78) के रूप में हुई है। चंपा 15 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बीच गोताखोर और पुलिस स्वाति की तलाश करते रहे। सोमवार शाम तक महिला का शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। मंगलवार की सुबह स्वाति का शव नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ किया जाएगा।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!