लापता मां-बेटी की लाश तालाब में तैरती मिली, गांव में मचा हड़कंप!

बलरामपुर। जिले के महुली गिनवा पारा गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब गांव के पास बने मजीठा बांध में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के शव तैरते हुए मिले। दोनों की पहचान अंकिता पंडो और उसकी बेटी खुशबू के रूप में हुई है।गांव में अचानक फैली चीख-पुकार से हर कोई सन्न रह गया।परिवार के मुताबिक, शुक्रवार रात तक मां-बेटी घर पर थीं, लेकिन सुबह से ही दोनों लापता थीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने त्रिकुंडा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रविवार सुबह जब पति मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में दोनों के शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी।मौके पर एफएसएल टीम और थाना पुलिस तुरंत पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी पारिवारिक विवाद का मामला सामने नहीं आया है, मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हर एंगल से जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका का परिवार गांव में काफी समय से रह रहा था और परिवार का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। अचानक इस तरह की घटना ने सबको सकते में डाल दिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    Read more

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    सासंद आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में निर्माण को लेकर भाजपा नेता और पंचायत आमने सामने, कलेक्टर से हुई शिकायत

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    शादी का झांसा और दुष्कर्म…सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, केस रद्द

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    15 करोड़ 86 लाख की लागत से बनेगा हसदेव नदी पर नया पुल

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    कोरबा: SBI के चीफ मैनेजर के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    फरवरी को सीएसईबी फुटबॉल मैदान में 260 बेटियों के हाथ होंगे पीलेः बसंत मिंज

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

    हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना
    error: Content is protected !!