कोरबा में दंतेल हाथी का आतंक: तौलीपाली और कुदमुरा में मचाई तबाही

कोरबा में दंतेल हाथी का आतंक: तौलीपाली और कुदमुरा में मचाई तबाही

कोरबा जिले के तौलीपाली और कुदमुरा में एक दंतेल हाथी ने सुबह लगभग 4:30 बजे बस्ती में घुसकर जमकर तबाही मचाई। हाथी ने तौलीपाली में बालक राम राठिया के घर को तोड़कर 1 बोरी धान और 1 कट्टी प्याज को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, हाथी ने एक बोरी धान को अपनी सूंड में पकड़कर दूर ले जाकर खाया और फेंक दिया।

कुदमुरा में भी हाथी ने पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया के घरों को बुरी तरह तोड़कर दो-तीन बोरी धान को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बालक राम राठिया ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण बस्ती में अंधेरा था, तभी हाथी ने बस्ती में घुसकर घर को तोड़ दिया और धान और प्याज को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। बालक राम राठिया ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

अब देखना यह है कि वन विभाग उचित मुआवजा देती है या नहीं। इस घटना से एक बार फिर हाथियों के आतंक की समस्या सामने आई है, जिसका समाधान जल्द से जल्द करने की जरूरत है।

में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले से 260 लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और बलरामपुर जैसे जिले हाथी प्रभावित जिले हैं। इन जिलों में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!