बांधाखार खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, क्षेत्रवासी चिंतित – प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

समाचार – ज्ञान शंकर तिवारी ( विशेष संवाददाता पाली )

बांधाखार, नाउमुड़ा (पाली) । 07अगस्त (गुरुवार) तिवरता पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित खतरनाक मोड़ एक बार फिर दुर्घटना का कारण बना। मूंगाडीह निवासी वीरेंद्र कुमार (पिता – दिलीप कुमार, उम्र 25 वर्ष), जो खाद्य सामग्री की आपूर्ति हेतु गांव-गांव अपनी पिकअप वाहन से जाते हैं, गुरुवार सुबह उसी मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित नालेनुमा गड्ढे में जा गिरा।सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन यह स्थान पूर्व में भी कई गंभीर हादसों का गवाह बन चुका है, जिनमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मोड़ पर सुरक्षा के स्थायी उपायों की मांग कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही इस मार्ग पर उपयुक्त संकेत, बैरियर या सुधार कार्य नहीं किया गया तो बड़ा जनहानि का खतरा बना रहेगा।*क्या किया जा सकता है:*मोड़ पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंरात्रि में दृश्यता के लिए रिफ्लेक्टर अथवा लाइटिंग की व्यवस्था होमोड़ की संरचना में सुधार कर उसे सुरक्षित बनाया जाएनाले या गड्ढे को ढंका या संरक्षित किया जाएइस मार्ग पर बार-बार हो रही घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बार कितनी गंभीरता से संज्ञान लेता है।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!