छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह में उमड़ी पत्रकारों की भीड़, 14 दिसंबर को होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

बिलासपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह रविवार को सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए और संगठन के भविष्य की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन जल्द ही सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में व्यापक रूप से चलाएगा, ताकि हर जिले और ब्लॉक स्तर तक पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जा सके।

महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आगामी 14 दिसंबर, रविवार को लखीराम ऑडोटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान महासचिव पंकज खंडेलवाल ने संगठन की आधिकारिक वेबसाइट बनाने का जिम्मा लिया और घोषणा की कि यह वेबसाइट भी 14 दिसंबर को ही लॉन्च की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा —

“छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि यह पत्रकारिता की सच्ची आवाज़ है। हम प्रदेश के हर जिले में निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर खड़े हैं। हमारा लक्ष्य पत्रकारों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा दिलाना है। 14 दिसंबर को होने वाला सम्मेलन पत्रकार एकता का सबसे बड़ा प्रतीक बनेगा।”

वहीं महासचिव पंकज खंडेलवाल ने अपने जोशीले संबोधन में कहा —

“अब समय है कि हम अपनी एकता को तकनीकी और संगठनात्मक रूप से और मज़बूत करें। महासंघ की वेबसाइट पत्रकारों की आवाज़ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुलंद करेगी। यह वेबसाइट पारदर्शिता, संवाद और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगी। हम सब मिलकर ऐसा इतिहास लिखेंगे, जिस पर हर पत्रकार को गर्व होगा।”

बैठक के दौरान नए सदस्यों को संगठन के पहचान पत्र (ID Card) वितरित किए गए। दीपावली मिलन के अवसर पर सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक पत्रकारों की कमेटी गठित की गई और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, महासचिव पंकज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी और अजय द्विवेदी, राजेंद्र सक्सेना, जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला महासचिव गौतम बोंदरे, जिला उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव, तथा सदस्यों में रणजीत सिंह खनूजा, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, दिव्यांग सुनील, अनिल यादव, कुलदीप सिंह ठाकुर, सूरज वाधवानी, विकास रोहरा, शेख असलम, महफुज आलम, रोहिणी अग्रवाल, रूपचंद अग्रवाल, सूरज पुरेना, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, गगन सिंह, निर्मल सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, राजेश सोनी, कैलाश वस्त्रकर, नंदकुमार राजपूत, डोमन बंजारे, जगदीश धुतलहरे, मनोज श्रीवास्तव, और आनंद राव शामिल रहे।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!