मेरठ की हत्या व अपहरण की घटना पर भाकपा का तीखा बयान, अपराधियों को कठोर सजा की मांग

कोरबा। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कपसाड, सरधना क्षेत्र में हुई हत्या और अपहरण की सनसनीखेज घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोरबा, छत्तीसगढ़ ने कड़ा आक्रोश जताया है। पार्टी ने इसे बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना बताते हुए पीड़ितों को समुचित न्याय, सुरक्षा और अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग की है।भाकपा जिला परिषद कोरबा द्वारा 12 जनवरी 2026 को जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि अपहरण का विरोध करने पर एक मां की निर्मम हत्या कर दी गई और इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर लड़की का जबरन अपहरण किया गया। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करती है।पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें जबरन रोक दिया। वहीं, शासक पार्टी के समर्थकों को आने-जाने की पूरी छूट दी गई। भाकपा ने पुलिस के इस रवैये को भेदभावपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।प्रेस बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार बढ़ती अव्यवस्था और असुरक्षा को लेकर केवल बयानबाजी और दिखावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और बिना किसी ढील के उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को समुचित न्याय और सुरक्षा प्रदान करते हुए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हरजाने के रूप में दी जाए।यह बयान भाकपा जिला सचिव पवन कुमार वर्मा द्वारा जारी किया गया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पीड़ितों के न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!