नजूल RI को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, जानें क्या किया था

– ?  सरगुजा में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ममता पटेल की अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए नजूल आरआई राजबहादुर सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। वहीं, पांच हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। यह मामला अगस्त 2020 का है, जब सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फुंदुरडिहारी पटवारी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर तत्कालीन नजूल आरआई राजबहादुर सिंह को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।  शिकायतकर्ता अर्चना खाखा ने एसीबी से शिकायत की थी कि, उनके पति राकेश खाखा ने साल 2018 में अंबिकापुर के ठाकुरपुर इलाके में 0.04 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण, नक्शा सुधार और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के एवज में आरआई ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, आरआई ने जमीन की नाप कराने के बाद 10 हजार रुपए मांगे। अर्चना खाखा ने पहले 2 हजार रुपए दिए और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसीबी सरगुजा से कर दी।  7 अगस्त 2020 को एसीबी की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। फुंदुरडिहारी पटवारी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लेते समय राजबहादुर सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया और विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद उसका निलंबन वापस ले लिया गया और उसने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। एसीबी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विशेष न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी की। बुधवार 28 जनवरी को फैसला सुनाते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।अदालत के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!